CG News।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रेत माफियाओं के दुस्साहस ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार की रात सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम लिबरा में अवैध रेत खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया।

Cg news।रेत से भरी ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से भगाते हुए माफियाओं ने आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एनएच-343 पर ऑडियो बवाल, कंपनी ने पूर्व लेखापाल पर लगाया दो लाख की उगाही का आरोप
एनएच-343 पर ऑडियो बवाल, कंपनी ने पूर्व लेखापाल पर लगाया दो लाख की उगाही का आरोप
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)... रामानुजगंज से बलरामपुर तक बन रहे एनएच-343 सड़क प्रोजेक्ट को लेकर विवाद अब पुलिस चौकी तक पहुंच गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी दीपक झा ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेते हुए सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

आईजी ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की शुरुआत तब हुई जब बलरामपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुशफर के पास वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करने गई पुलिस को ग्राम लिबरा में कन्हर नदी के किनारे चल रहे अवैध रेत खनन की जानकारी मिली। जब पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम वहां पहुंची, तो माफियाओं ने गिरफ्तारी से बचने के लिए रफ्तार बढ़ाई और आरक्षक को रौंदते हुए फरार हो गए।

इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अवैध खनन किसके संरक्षण में चल रहा था। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी दीपक झा और बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि बलरामपुर में अवैध रेत खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।