Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल में बिरयानी खाने के बाद बिना बिल चुकाए जा रहे युवकों को रोकना मैनेजर को महंगा पड़ गया।

पैसे मांगने पर नाराज युवकों ने मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की और उसके सिर पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में होटल मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पंडरी क्षेत्र स्थित मद्रासी बाइट पॉइंट बिरयानी सेंटर की है। कुछ युवक होटल पहुंचे और उन्होंने वहां बिरयानी खाई। खाना खाने के बाद वे बिना पैसे दिए ही जाने लगे। जब होटल मैनेजर ने उन्हें रोककर भुगतान करने को कहा, तो युवक विवाद पर उतारू हो गए।

शुरुआत में तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने पास रखी बीयर की बोतल उठाकर मैनेजर के सिर पर दे मारी। अचानक हुए इस हमले से होटल में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवेंद्र नगर थाना पुलिस जांच में जुटी, CCTV से तलाश

घटना की सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायल मैनेजर को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में वारदात और आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस की जल्द गिरफ्तारी की चेतावनी

राजधानी में सरेराह हुई इस गुंडागर्दी के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले में देवेंद्र नगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।