CG News।राजनांदगांव: Chhattisgarh के राजनांदगांव जिले में जहां डायल 112 यूनिट में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू ने ड्यूटी के दौरान न सिर्फ अपने चालक से मारपीट की, बल्कि बाद में जिला अस्पताल में एक प्रधान आरक्षक पर बेल्ट से हमला कर दिया।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना लालबाग थाना क्षेत्र की है, जहां आरक्षक महेंद्र साहू ड्यूटी पर सिविल ड्रेस में पहुंचा था। उसने यूनिट के ड्राइवर से ड्यूटी क्षेत्र से हटकर कहीं और जाने को कहा, जिसका चालक ने विरोध किया।

इसी बात से नाराज होकर आरक्षक ने चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित चालक ने लालबाग थाना में अपने ही सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी आरक्षक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला अस्पताल पहुंचने पर भी महेंद्र साहू का व्यवहार आक्रामक बना रहा। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और वहां मौजूद प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया।

अस्पताल परिसर में हुई इस घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक महेंद्र साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरक्षक को और भी सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।