CG News । Chhattisgarh के raigarh जिले में SP दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

जिले के चक्रधरनगर, कोतरारोड़, जूटमिल और घरघोड़ा थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब बिक्री और जुआ खेलते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन कार्रवाइयों के दौरान कच्ची महुआ शराब, जुआ सामग्री और नगद राशि बरामद की गई है।

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर राजापारा मोहल्ला में महिला आरोपी भुरी बाई निषाद को 15 लीटर महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कांटाहरदी निवासी गोपाल प्रसाद जायसवाल के घर पर दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इसी तरह जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़उमरिया में तालाब के पास से रतराम बंजारे को खुड़खुड़िया गोटी से जुआ खेलते पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के पास से जुआ सामग्री और 1130 रुपये नकद बरामद किए गए। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत केस दर्ज किया गया है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के पतरापाली में जुआ खेलते ललित राठिया को रंगे हाथों पकड़ा गया जबकि अन्य जुआड़ी मौके से फरार हो गए।

उसके पास से 6 प्लास्टिक की गोटियां और नगद 720 रुपये जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई। चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम नटवरपुर में दो अलग-अलग दबिश में कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।