CG News।कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीतापाली में बीती रात जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया।

बंटवारे से इनकार करने पर एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Nepal Flood Updates: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, दो के परिजनों से संपर्क
Nepal Flood Updates: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, दो के परिजनों से संपर्क
Nepal Flood Updates।रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां गए प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित रात में ही घर से फरार हो गया। पूरी रात महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह घटना की जानकारी उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रामकुमार यादव (32 वर्ष) की तलाश शुरू की और ग्राम अंजोरीपाली से उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका जानकुंवर यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल श्याम लाल यादव का उपचार कराया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख,हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख,हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश
नारायणपुर।बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव (72वर्ष ) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पत्नी और बच्चों के साथ कोरबा में अलग रहता है, जबकि छोटा बेटा रामकुमार यादव, जो दिव्यांग है और चलने के लिए लाठी का सहारा लेता है, माता-पिता के साथ गांव में रहता था।

रामकुमार लंबे समय से परिवार की जमीन और संपत्ति का बंटवारा कराने की मांग कर रहा था। हालांकि उसके माता-पिता फिलहाल बंटवारा करने के पक्ष में नहीं थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच घर में फिर विवाद शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो की जांच हेतु समिति गठित की
CG News -कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो की जांच हेतु समिति गठित की
Cg news।कांकेर। सोशल मीडिया के माध्यम से 25 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग के कतिपय कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद के दौरान गुस्से में आकर रामकुमार ने अपने सहारे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लाठी से मां जानकुंवर यादव (70वर्ष ) के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपित ने अपने पिता श्याम लाल यादव पर भी लगातार लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनका पैर टूट गया, जबकि हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित पूर्व में भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

CG News/घटना के बाद ग्राम चीतापाली में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण इस हृदयविदारक वारदात से स्तब्ध हैं।