Monsoon 2026-भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में प्रवेश करने के बाद पिछले तीन दिनों से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके फिर सक्रिय होने की संभावना है। सबसे पहले मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग में पहुंचेगा, जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में इसकी एंट्री सबसे आखिर में होने का अनुमान है।

Monsoon 2026/मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को मानसून ने आलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बड़वानी और डिंडौरी जिलों में प्रवेश किया था। इसके बाद इसकी प्रगति रुक गई। हालांकि, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल रहने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Monsoon 2026/शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। सिवनी में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि शाजापुर के शुजालपुर, अकोदिया और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। उज्जैन में भी डेढ़ इंच से अधिक पानी बरसा। इसके अलावा दतिया, इंदौर, राजगढ़, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सागर, बालाघाट, खंडवा, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। खरगोन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खंडवा में 30.1, सागर में 31.1, छिंदवाड़ा में 31.8, बैतूल में 32.7, सिवनी और उमरिया में 33.2, धार में 33.4 तथा नर्मदापुरम में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल और इंदौर का तापमान 33.8 डिग्री, उज्जैन का 33.5 डिग्री, जबलपुर का 36.7 डिग्री और ग्वालियर का 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 72 घंटे से जारी बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में 4 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसका असर प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई दिया है। 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 99 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 58.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 41 प्रतिशत कम है। 24 जून तक यह कमी 50 प्रतिशत थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train -27 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेन
Special train।रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Monsoon 2026-मानसून की रफ्तार धीमी, 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिर में होगी एंट्री

यानी हाल की बारिश से वर्षा के आंकड़ों में करीब 9 प्रतिशत का सुधार हुआ है। हालांकि, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब भी औसत से 68 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह कमी 15 प्रतिशत दर्ज की गई है।