CG News/छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम ढारा में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली जमीन के बंटवारे और खेती-किसानी के पैसों के हिसाब को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने ऐसा खूनी रूप अख्तियार किया कि छोटे भाई ने अपने ही सगे मंझले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News – दुर्ग में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
CG News -  दुर्ग जिले के स्मृतिनगर चौकी (थाना सुपेला) क्षेत्र में पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल दहला देने वाली यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रदीप साहू और आरोपी जलेश्वर साहू के बीच लंबे समय से घर और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर जब बड़ा भाई तोप सिंह साहू बेमेतरा शहर में मजदूरी करने गया हुआ था, तब घर पर प्रदीप और जलेश्वर के बीच फिर से बहस शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच आवाजें ऊंची होने लगीं। हैरानी की बात यह है कि जब बड़े भाई तोप सिंह ने दोपहर में फोन किया, तब भी उसे फोन पर दोनों भाइयों के लड़ने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

CG News/विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर छोटे भाई जलेश्वर ने पास रखी लोहे की गैंती उठाई और प्रदीप के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर हुए इस प्राणघातक हमले से प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
छत्तीसगढ़ में यूसीसी, बिजली वितरण में निजीकरण और निकाय चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
रायपुर।छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की प्रशासनिक प्रक्रियाओं के तेज होने और बिजली वितरण क्षेत्र में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब बड़ा भाई तोप सिंह काम छोड़कर आनन-फानन में गांव पहुंचा, तो उसने देखा कि जलेश्वर घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। पूछने पर उसने कबूल किया कि झगड़े के दौरान उसने प्रदीप को मार दिया है। घर के भीतर जाने पर प्रदीप खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में दो हादसे: सारंगढ़ में नाले में बहने से मासूम की मौत, धमतरी में रेत से भरे ट्रैक्टर ने 5 साल के बच्चे को रौंदा
Cg news।सारंगढ़-बिलाईगढ़ और धमतरी जिलों में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी जलेश्वर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी गैंती और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक ही घर के दो चिरागों में से एक के दुनिया से चले जाने और दूसरे के जेल जाने से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।