CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाली एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई है।

कलिंगा यूनिवर्सिटी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत जयश्री वर्मा को ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर 5.20 लाख रुपए का चूना लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयश्री ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें घर बैठे काम करने का मौका दिया जा रहा था। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर ‘काव्या पूजा’ नामक अकाउंट से संपर्क किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम: शुरुआत में जयश्री को 180 रुपये वेलकम बोनस और 17 टास्क पूरे करने पर 200 रुपये का भुगतान किया गया। इससे उनका भरोसा बन गया।

इसके बाद उन्हें क्रूड ऑयल में निवेश के एक ग्रुप में शामिल किया गया और 30% मुनाफे का लालच देकर पैसे लगाने का दबाव बनाया गया। जयश्री ने कई खातों, जैसे मिजोरम रूरल बैंक (अदोर, पटोर मोनी, राकेश), एचडीएफसी (डाप्लू) और आईसीआईसीआई (सुरेश डारा) में 800 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक ट्रांसफर किए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगो ने बाद में उनके अकाउंट को ‘ब्लॉक’ बताकर उसे अनफ्रीज करने के लिए और पैसे मांगे। जयश्री ने 40,000, 80,000 और 1.45 लाख रुपये अतिरिक्त जमा किए, लेकिन उन्हें सिर्फ 10,000 रुपये ही वापस मिले।

जब ठगों ने और पैसों की मांग की, तो जयश्री को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

उन्होंने तत्काल थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराई है और साइबर पोर्टल पर भी इसकी रिपोर्ट की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।