जगदलपुर…इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी ने लोन धारकों से धोखाधड़ी कर करोड़ों के गबन कर सनसनीखेज मामले को अंजाम दिया है। आरोपी अमन कुमार साव,  बैंक की जगदलपुर शाखा में कार्यरत था l, आरोपी ने 31 खाताधारकों से कुल 27 लाख 43 हजार 955 की अवैध वसूली कर बदले में उन्हें फर्जी रसीदें थमाया है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैl पूछताछ में  गबन का जुर्म कबूल किया है।

पैसे जमा कराए, फिर भी कर्ज बाकी बताया

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब एक लोनधारक भीमधर मौर्य ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने 25 मार्च 2023 को 10.30 लाख का ट्रैक्टर लोन इंडसइंड बैंक से लिया था। पिछले दो वर्षों में उन्होंने 5.75 लाख की किस्तें अमन कुमार साव को नकद में दींl बदले उन्हें कंप्यूटर जनित रसीदें दी गईं।

जब भीमधर 28 जुलाई 2025 को लोन की नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने बैंक पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके खाते में कोई भी किश्त जमा नहीं हुई है। आगे जांच करने पर पता चला कि दी गयी सभी रसीदें फर्जी हैं l बैंक के सिस्टम में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कबूलनामे के बाद अमन साव गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए अमन कुमार साव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह कई महीनों से ग्राहकों से किश्तें लेकर उन्हें बैंक में जमा नहीं करता था, lबल्कि अपने पास रखता और कंप्यूटर से नकली रसीदें बना देता था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमन ने 31 खाताधारकों को इसी तरह निशाना बनाया,l जिनसे कुल मिलाकर लगभग 27.43 लाख रुपये का गबन किया गया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और कूटरचना जैसे गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस गबन में और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी विस्तृत जांच जारी है।