LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News: ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने निगम कमिश्नर,ट्रैफिक की टीम के साथ उतरे सड़क पर

Cg news।बिलासपुर- कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी  रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर की सड़कों को व्यवस्थित करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने अधिकारियों के साथ सड़कों पर पैदल चलकर जायजा लिया।

इस दौरान फूटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके लिए ट्रैफिक विभाग और निगम दोनों मिलकर अभियान चालाएंगे।

इसके अलावा सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर जाम करने वालों के खिलाफ भी एएसपी ने लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर और एएसपी ने पुराना बस स्टैंड,महाराणा प्रताप चौक,मंगला चौक, मां महामाया चौक,उस्लापुर रोड समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर चौराहे और सड़क का मुआयना किया।

इस दौरान सड़कों के बीच के ऐसे डिवाइडर जिनसे ट्रैफिक जाम और दुर्घटना होती है,उसे बंद करने और सड़क किनारे तथा चौक के आसपास अतिक्रमण हटाने को लेकर योजना बनाई गई।

इसके अलावा बिजली और स्ट्रीट लाइट के कुछ ऐसे भी पोल को चिन्हित किया गया है जिसे शिफ्ट करने से यातायात में सुधार होगा,ऐसे सभी पोल को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है।

इसके अलावा लेफ्ट फ्री रखने के निर्देश देते हुए हर चौक के लेफ्ट एरिया में किसी भी प्रकार के ठेले गुमटी,अतिक्रमण हटाने को कहा गया है।

साथ ही दुकानदारों को भी दुकान के बाहर पार्किंग को व्यवस्थित रखने समझाइश दिया जाएगा। निरीक्षण में निगम और ट्रैफिक विभाग का अमला मौजूद रहा।

Back to top button
close