CG News/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर बाजार में निवेश कर रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

सुपेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ‘निशा बिजनेस कंसल्टेंसी’ और ‘यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन’ के नाम से फर्जीवाड़ा चला रहे थे। ये आरोपी निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग के जरिए हर महीने मोटा मुनाफा देने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अविनाश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने अविनाश और उनके करीबियों को अपने जाल में फंसाने के लिए टी-सूर्या मॉल स्थित अपने दफ्तर में बुलाया था। वहां उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर हर महीने 10 से 15 प्रतिशत तक का भारी रिटर्न देने का वादा किया।

उनके इस लुभावने प्रस्ताव और हाई-प्रोफाइल ऑफिस को देखकर पीड़ित झांसे में आ गए। अविनाश कुमार, उनकी बहन सोनम वर्मा, रिश्तेदार तुलाराम, संदीप चंद्राकर और दोस्त अक्षत पाठक ने मिलकर 6 जून 2025 से 4 अगस्त 2025 के बीच कुल 35 लाख रुपये आरोपियों की कंपनियों में निवेश कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न तो वादा किया गया मुनाफा दिया और न ही मूल रकम वापस की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन राव, देवेंद्र सहारे और विवान सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई कि ठगी के पैसों का इस्तेमाल आरोपी अपनी विलासिता के लिए कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी चंदन राव के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये की एक कार भी जब्त की है। जांच अधिकारियों के अनुसार, यह कार ठगी की रकम से ही खरीदी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि पैसों के पूरे फ्लो का पता लगाया जा सके।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस गिरोह का इतिहास पुराना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी और कंपनी के डायरेक्टर पहले से ही सुपेला थाने में दर्ज 75 लाख रुपये की एक अन्य ठगी के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस अब पुराने और नए मामलों की कड़ियां जोड़कर पूरे सिंडिकेट को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

इस मामले में एक और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी और मैदानी स्तर पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।