LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-पेंशनरों के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू हो

CG News/रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने राज्य सरकार से पेंशनरों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए 20 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का सुझाव दिया है। इस संबंध में मुख्यसचिव विकासशील को पत्र प्रेषित कर इस बाबत मांग की गई है।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हित में निरंतर संवेदनशील निर्णय लिए जाते रहे हैं, जिसके लिए महासंघ शासन के प्रति आभार व्यक्त करता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसी क्रम में पेंशनरों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु यह महत्वपूर्ण कदम भी शीघ्र उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई एवं चिकित्सा व्यय के कारण पेंशनर वर्ग को उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य राज्यों, विशेषत: मध्यप्रदेश में 20 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की दिशा में पहल की गई है, जिससे वहां के पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है।CG News

महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के  कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, संगठन मंत्री टी पी सिंह, बी एस दसमेर, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आर जी बोहरे, ओ डी शर्मा, अनिल पाठक आदि ने विश्वास है कि राज्य सरकार पेंशनरों के हितों में निर्णय लेगी।

Back to top button
close