LIVE UPDATE
Chhattisgarh

cg news-नर्सिंग ऑफिसर के क्रेडिट कार्ड से 1.64 लाख पार

cg news/रायपुर। आमानाका इलाके में ऑनलाइन ठगी के मामले में बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर अज्ञात आरोपी ने एक नर्सिंग ऑफिसर से 1.64 लाख से अधिक की ठगी कर दी।

हरकेश सिंह यादव जो हर्षित विहार कॉलोनी हीरापुर में रहता है। एआईआईएमएस में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। जो सरोना स्थित वालफोर्ट गार्डन में अपना मकान बनवा रहे हैं। जिसके लिए उसने चंगोराभाठा बिजली कार्यालय में नया कनेक्शन आवेदन किया था। बताया गया है कि 25 मार्च को उसके घर में अस्थायी मीटर लगाया गया। इसके  बाद दूसरे दिन उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए मीटर वेरिफिकेशन की बात कही। इसके लिए आरोपी ने व्हाट्सएप एक एपीके फाइल भेजकर उसे डाउनलोड व भरने के लिए कहा।

हरकेश ने सरकारी प्रोसेस समझ कर उसकी बातों में आ गया। और  फाइल ओपन कर मांगी गई जानकारी फार्म में भर दिए। इसके बाद आरोपी ने 13 रुपए ऑनलाइन देने को कहा, जिसपर भरोसा कर हरकेश यादव ने अपने बैंक के यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर जानकारी दे दी।

जिसके बाद उसके खाता से 9,999 ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर और 10 मिनट बाद 1,54,900 रूपए एप्पल  के खाते में ट्रांसफर हो गए। ठगी का शक होने पर हरकेश ने आरोपी को कॉल लगाया। लेकिन आरोपी का फोन बंद आने लगा। शिकायत पर आमानाका थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), आईटी एक्ट की धारा 66(सी) और 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

इससे पहले भी नए मीटर, बिजली बिल और वेरिफिकेशन के नाम पर कई लोगों से ठगी हुई। साइबर ठग सरकारी विभागों का हवाला देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बीच ठग नियमों का हवाला और सरकारी कामकाज का बहाना बनाकर झांसे में ले रहे हैं। इस बीच आरोपी लोगों से मोटी रकम वसूल रहे।

Back to top button
close