CG News/रायपुर। चोरी के आधा दर्जन दोपहिया वाहन के साथ दो  चोर गिरफ्तार किए गए हैं ? इनमें एक ओडिशा का है । इन वाहनों की चोरी के मामले  टिकरापारा, गोलबाजार, मौदहापारा, पुरानी बस्ती एवं आजाद चौक थाने में दर्ज हुए थे। पुलिस ने इन जप्त वाहनों की लगभग 2,00,000/- रूपए आंका है।

ये दोनों रायपुर से चुराए गए इन वाहनों को ओडिशा में सेकंड हैंड में खपाते थे।  इनमें से एक पूर्व में भी  वाहन चोरी और  आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल जा चुका था है।

विशेष टीम को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि टिकरापारा क्षेत्र में कमल होटल के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे है।

मौके पर पहुंच टीम ने दोनों को  पकड़ कर  पूछताछ की दोनों ने  अपना नाम कमलेश साहू एवं संतोष राजपूत उर्फ कालिया बताया। साथ रखे मोटर सायकल के आरटीओ रजिस्ट्रेशन, बीमा पेपर मांगने पर प्रस्तुत न कर  गुमराह कर रहे थे। कड़ाई बरतने पर  मोटर सायकल को  टिकरापारा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

इसके अलावा रायपुर के अलग -अलग थाना क्षेत्रों से कुल 06 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया । इस पर उनकी निशानदेही पर  6 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया इनके मामले  टिकरापारा ,गोलबाजार, मौदहापारा पुरानी बस्ती  आजाद चौक में अपराध  पंजीबद्ध है। इनमें से कमलेश पहले भी वाहन चोरी और आबकारी एक्ट के तहत जेल जा चुका था।