Cg news।बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों से 14 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ितों की शिकायत पर 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बेरोजगार युवकों को विश्वास में लेने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा देता था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, ईश्वर प्रसाद साहू निवासी ग्राम सुढेला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी किशोर कुमार शर्मा द्वारा ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की गई।

आरोपी द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 10 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी किया। रुपए देने के बाद आरोपी द्वारा केंद्र शासन भारत शिक्षा विभाग नई दिल्ली का बीईओ का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल
खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल
धमतरी। इस साल लगातार हो रही बारिश से वनांचल के नदी-नालों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। इसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही आरोपी द्वारा प्रार्थी के अन्य रिश्तेदारों से नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रुपए लिया गया। इस तरह आरोपी किशोर कुमार शर्मा द्वारा शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर कुल 14 लाख रुपए की ठगी की गई।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 729/2024 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर जाँच में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
रायपुर । आखिर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आए और एक महाबहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता के निर्देश में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच करते हुए आरोपी किशोर कुमार शर्मा को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर उनसे कुल 14 लाख रुपए की ठगी करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।

आरोपी – किशोर कुमार शर्मा उम्र 65 साल निवासी ग्राम शिवनी (नैला) जांजगीर चांपा वर्तमान निवासी वैष्णवी विहार उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर