Cg news।रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान देते हुए कहा है कि कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक या कल तक मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट आ सकती है.

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक बता दें कि सोमवार को एक मैसेज काफी वायरल हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप में चल रहे मैसेज में देखा गया था कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है। पार्टी के कई सोशल मीडिया ग्रुप में यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं.

वायरल मैसेज के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी. साय सरकार ने हाल ही में निगम,मंडल,आयोग और बोर्ड में नियुक्ति की थी.

नितिन नवीन आ रहे: इन नियुक्तियों के जरिए यह संदेश दे दिया था कि आने वाले दिनों में सभी तरह की नियुक्तियों को अमलीजामा पहना दिया जाएगा. अब हलचल तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंच रहे हैं. प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल सुबह रायपुर पहुंचेंगे. 9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक रखी गई है.

सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं. बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पद रिक्त हुआ था. इस लिहाज से 2 मंत्री पद रिक्त माने जाते रहे हैं, लेकिन हरियाणा फार्मूला लागू होने के बाद एक अतिरिक्त मंत्री पद राज्य में बढ़ जाएगा. इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 की हो जाएगी.

इन नामों की चर्चा: भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुपों में चल रहे मैसेज के अनुसार भी यह जानकारी वायरल हो रही है कि तीन नए मंत्री शपथ लेंगे. वायरल मैसेज में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव हैं. गजेंद्र यादव संघ बैकग्राउंड के साथ-साथ यादव समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं.

राज्य में ओबीसी वर्ग में साहू समाज के बाद सर्वाधिक संख्या यादवों की हैं. ऐसे में उनका मंत्री बनाया जाना लगभग तय है. 14 साल तक मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल रिजल्ट ओरिएंटेड काम करने के लिए पहचाने जाते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में पुरंदर मिश्रा को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, लेकिन इस दौड़ में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी रेस का हिस्सा रहे हैं.