CG News: छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे के बिलापुर जोन से चलने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहने वाला है. उत्तर मध्‍य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी-बीना सेक्शन के आगासोद स्‍टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है. जिसके कारण 5 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, वहीं 2 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से चलेगी.

ट्रेन नंबर 19237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अपने तय रूट से होकर नहीं जाएगी, बल्कि ट्रेन भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा से होकर अमृतसर जाएगी.

ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति 8 अक्टूबर को कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को कटनी-ओहम-वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन जाएगी.

ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश संपर्कक्रांति 7 अक्टूबर को कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी होकर जाएगी.

ट्रेन नंबर 12807 विशाखापटनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-ओहन-वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी होकर जाएगी.

ये 2 ट्रेन 3 घंटे की देरी से चलेगी

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12808 निजामुद्दीन विशाखापटनम समता एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को अपने तय समय से 3 घंटे लेट रवाना होगी. वहीं ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को अपने तय समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी.

2 ट्रेनों को नवंबर से मिलेंगे LHB कोच

बिलासपुर मंडल की बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस और चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन में पुराने कोच को बदला जा रहा है. इन कोच को बदलकर इनकी जगह आधुनिक LHB कोच लगाए जाएंगे.

वहीं ट्रेन नंबर 58221/58222 चिरमिरी-चंदिया रोड़-चिरमिरी पैसेंजर भी 2 नवंबर से आधुनिक कोच LHB के साथ पटरियों पर दौड़ेंगी.

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में लगने वाले LHB कोच आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं. इन कोच में बेहतर ब्रेकिंग सिस्‍टम, बेहतर स्थिरता और सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध है. इन कोच में यात्रियों को झटके और कंपन कम होने से यात्रियों को सफर के समय आराम और बेहतर सुविधा मिलेगी.