CG शिक्षक भर्ती: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षक पदों के लिए दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू करने के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। कल से संशोधित विज्ञापन के तहत शिक्षक व सहायक शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बता दें कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन सीजीएसएसबी द्वारा किया जाना था। इस हेतु पूर्व में ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 24 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी।

उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रकरण क्र- WPS NO. 6783 of 2026 के आदेश 9 अक्टूबर 2026 के पालनार्थ लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा प्रेषित शुद्धि पत्र अनुसार विस्तृत विज्ञापन में सहायक शिक्षक पद के लिए चिन्हांकित उपयुक्त दिव्यांगता के प्रकारों में B-Blind, D-Deaf, CP- Cerebral Palsy शामिल किया जाना है।

अतः B-Blind, D-Deaf, CP-Cerebral Palsy प्रकार के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मण्डल द्वारा सहायक शिक्षक पदों हेतु लिखित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन को पुनः प्रारंभ किया गया है..