CG News/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से संबंध बनाए, गर्भवती होने पर उसे धोखा दिया और बेटी के जन्म के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को भोपाल (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना नारायणपुर क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में वह कुनकुरी (जशपुर) में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और वहीं किराए के मकान में रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी कंपनी में कार्यरत मनोज कुमार पांडे उसकी मदद करता था। इस दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए।

बाद में युवती को पता चला कि मनोज पहले से ही शादीशुदा है। इसके बावजूद आरोपी ने उसे धोखा देकर संबंध बनाए रखे। युवती गर्भवती हो गई और बेटी को जन्म देने के बाद आरोपी दोनों को छोड़कर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता की शिकायत पर राजनांदगांव पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर केस को जशपुर पुलिस को ट्रांसफर किया। अजाक थाना जशपुर जांच कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी के भोपाल में छिपे होने की जानकारी मिली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम भोपाल रवाना हुई और आरोपी मनोज कुमार पांडे को आनंदनगर से गिरफ्तार कर लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।”