CG News-छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 73 वर्षीय वृद्ध द्वारा एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। पथरिया थाना क्षेत्र की पीड़िता ने 29 मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने खपरी गांव निवासी सालिकराम जोशी पर 2024 से लगातार शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब उसका 7 महीने का गर्भ ठहर गया तो सालिकराम ने शादी करने से इंकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मुखबिर की सूचना पर 73 वर्षीय सालिकराम जोशी को फूलवारी कलां गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे 30 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.