CG Employee Strike :कोंडागांव: शुक्रवार को कोंडागांव की सड़कें हजारों सरकारी कर्मचारियों के नारों से गूंज उठीं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले जिले भर के कर्मचारी डीएनके मैदान में इकट्ठा हुए और अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को उसके चुनावी वादे याद दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का आक्रोश इस बात पर था कि चुनाव से पहले किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या हैं कर्मचारियों की 11 प्रमुख मांगें?CG Employee Strike
धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने एक विशाल रैली निकाली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से ये मांगें शामिल हैं:

महंगाई भत्ता (DA): केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते और एरियर का तत्काल भुगतान।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेतन विसंगति: लिपिक, शिक्षक, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों की वेतन विसंगति दूर की जाए।

प्रमोशन: चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान (8, 16, 24, 32 वर्ष की सेवा पर) लागू हो।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमितीकरण: संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

सेवानिवृत्ति: रिटायरमेंट की आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए।

कैशलेस इलाज: अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिले।

पेंशन: प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पेंशन का लाभ दिया जाए।

महिला कर्मचारियों के लिए: प्रसूति अवकाश की अवधि बढ़ाकर 300 दिन की जाए।

“वादा करके भूल गए, अब चुप नहीं बैठेंगे”CG Employee Strike

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मंच से सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ दिखाकर वोट मांगे गए थे और 100 दिन के भीतर हमारी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।”

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिवसीय धरना है और 22 अगस्त से क्रमिक कार्यबंद आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है।

यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो प्रदेश के लाखों कर्मचारी एक बड़े और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।