धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को रुद्री पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने लैपटॉप, 08 मोबाइल एवं वनप्लस पैड सहित 2.50 लाख रूपये का सामान धमकाकर ले गया था।

पीड़ित ने थाना सिविल लाइन रुद्री में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ आरोपी स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किए तथा गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड एवं 08 नग मोबाइल फोन को अपने साथ ले गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रुद्री में धारा 319(2), 331(3), 308(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 335 एवं 309(4) बीएनएस जोड़ी गई।

रामचंद देवांगन, पिता पंचूराम देवांगन, उम्र 40 वर्ष, निवासी जल विहार कॉलोनी, गली नंबर 02, रुद्री।

नागेंद्र पटेल, पिता जितन पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटना, जिला कोरिया।

प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सलका बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.) को रुद्री पुलिस द्वारा 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।