CG Cabinet Expansion/छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। देर रात सीएम हाउस में संभावित मंत्रियों का आना-जाना लगातार जारी रहा। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और सीएम विष्णुदेव साय से वन टू वन मुलाकात की। यादव मुस्कुराते हुए सीएम निवास में दाखिल हुए और चर्चा के बाद बाहर निकले।

इसी तरह विधायक अमर अग्रवाल भी मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे, जहां उनसे भी सीएम ने अलग से बातचीत की। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करीब दो घंटे तक सीएम हाउस में मौजूद रहीं और देर रात वहां से रवाना हुईं।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। दोनों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन टू वन चर्चा की और मुलाकात के बाद दोनों विधायक मुस्कुराते हुए बाहर निकले। राजनीतिक हलकों में इन मुलाकातों को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

CG Cabinet Expansion/सूत्रों के अनुसार, अब 19 अगस्त को शपथ ग्रहण की कोई संभावना नहीं है। विस्तार को 20 अगस्त को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। नामों को लेकर संशय अभी बरकरार है, लेकिन दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम विष्णुदेव साय का 19 अगस्त का कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें राजभवन जाने का कोई जिक्र नहीं है। सीएम सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और दोपहर बाद कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसके बाद एक प्रेजेंटेशन भी देखने का कार्यक्रम तय है।

CG Cabinet Expansion/राज्य की राजनीति में यह भी चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार हरियाणा की तर्ज पर किया जाएगा। हरियाणा में 90 विधायक हैं और वहां मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में भी 90 विधायक हैं, लेकिन अब तक 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार 90 विधायकों की संख्या पर अधिकतम 15 प्रतिशत यानी 13.5 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.