CG Ashlil Dance/रायपुर। गरियाबंद जिले में अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को हटा दिया गया है। सरकार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुये मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुये शो-काॅज नोटिस भी जारी किया है।

साथ ही अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति भी गठित की है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपीगी।दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
27 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- यह नियमित भर्ती नहीं, तत्काल राहत का प्रावधान
CG Bilaspur High Court News:छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स (CG Ashlil Dance) बुलाई गई थी। आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया। इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये। यही नहीं SDM ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम का जमकर विरोध हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG Holiday 2026: स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब इस दिन रहेगी छुट्टी
CG: छत्तीसगढ़ में एक और जिले में स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोग वीडियो को शेयर करते हुये एसडीएम व क्षेत्र की पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में ऐसे अश्लील कार्यक्रम को कैसे होने दिया गया?

इस कार्यक्रम से न केवल छत्तीसगढ़ की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। बताया जा रहा हैं कि दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच भी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG Pension : शिक्षा विभाग में सैकड़ों पेंशन प्रकरण लंबित, फेडरेशन ने विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग
CG: पेंशन अटकने से सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने शीघ्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.