Balodabazar News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार पुलिस ने क्रांति सेना के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश वर्मा को रायपुर से पकड़ा है।

Balodabazar News/बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ व आगजनी की घटना के संबंध में दोनों के खिलाफ बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध है। इस मामले में अबतक के कुल 198 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG weather,फिर सक्रिय हुआ मानसून: 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG weather,फिर सक्रिय हुआ मानसून: 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधि बढ़ने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोनों की गिरफ्तार को लेकर प्रेसनोट भी जारी किया है, नीचे पढ़ें क्या कुछ लिखा है…

”आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश वर्मा उर्फ मंडल को रायपुर से हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में पंजीबध्द अपराध क्र. 378/2024 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का बलौदाबाजार आगजनी एवं तोडफोड प्रकरण में पंजीबध्द अन्य अपराधों में भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में  दशहरा-दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग, भाई दूज पर भी अवकाश नहीं
स्कूलों में  दशहरा-दीपावली की छुट्टी बढ़ाने की मांग, भाई दूज पर भी अवकाश नहीं
जगदलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त दोनों आरोपियों को मिलाकर बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी प्रकरण में अब तक कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है।”

आरोपियों के नाम/Balodabazar News

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court : पदोन्नति और अनराक्षित कोटे को लेकर हाईकोर्ट का फैसला
CG High Court : पदोन्नति और अनराक्षित कोटे को लेकर हाईकोर्ट का फैसला
CG High Court News: हाई कोर्ट ने कहा है, रोस्टर में अनारक्षित पद का मतलब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. अजय यादव पिता रामकुमार उम्र 51 वर्ष निवासी धरम नगर पचपेड़ी नाका रायपुर जिला रायपुर

2. दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल पिता चैतराम उम्र 51 वर्ष निवासी दुबे कॉलोनी रायपुर जिला रायपुर