बिलासपुर—–सकरी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान कर आरोपी को शराब पहिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने् आरोपी से करीब 8 लीटर शराब के अलावा मोटरसायकल भी बरामद किया है। पुलिस ने देहानपारा सैदा निवासी आरोपी रवि कुमार वर्मा  को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
 सकरी थानेदार से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर टीम ने “आपरेशन प्रहार’’ के तहत शराब परिवहन करते आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम सैदा दैहानपारा निवासी रवि कुमार वर्मा है। थानेदार ने बताया कि सकरी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि रात्रि सवा 12 बजे रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू मोटर सायकल से भारी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहा है। टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए  बटालियन रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को रोका।
छानबीन के दौरान आरोपी के पास से करीब 8 लीटर से अधिक मात्रा मे कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही शराब समेत मोटर सायकल भी जब्त किया। आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।