CG NEWS:बिलासपुर । बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है।  इस योजना के तहत बिलासपुर जिले के युवाओं का पंजीयन करने 10 से 12 मार्च तक शिविर का आयोजन किया जा  रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Cg news – 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी जिले की पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री और तस्करी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य  और  नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना  डॉ बी एस चावला  ने बताया कि बिलासपुर जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन के लिए शासकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में 10 से 12 मार्च को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है। योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होने आगे बताया कि चयनित उम्मीदवार को 5,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड एवं 6,000  रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता (ग्रांट) दी जाएगी। इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल  (https://pminternshi p.mca.gov.in)  प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10 वीं-12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी। अधिक जानकारी के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, बिलासपुर के ईटी&टी इंजीनियरिंग के प्रोफेसर  उमाशंकर देवांगन, लेक्चरर श्रीमती शशिकला सिंह एवं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की लेक्चरर सुश्री सोनिया वाधवा से संपर्क किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
टाटा और मारुति के गाड़ियों की बढ़ेगी टेंशन? Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने
Honda 2028 तक भारत में नई सबकॉम्पैक्ट SUV ला सकती है, जो Nexon और Brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.