रायपुर..राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार देर रात अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट एंट्री गेट के पास उबर टैक्सी काउंटर के समीप एक संदिग्ध लावारिस बैग दिखाई देने के बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान मौके पर दौड़ पड़े। बैग की संदिग्धता को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया । बम डिस्पोजल टीम को तत्काल बुलाया गया। टीम ने पूरे क्षेत्र को कवर कर जांच शुरू कर कर दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। यात्रियों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। उड़ानों के संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा है।

पुलिस ने बताया कि बैग कहां से आया और किसका है, यह जांच का विषय है। माना थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर मौजूद है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.