LIVE UPDATE
Chhattisgarh

आत्मानंद स्कूल में धार्मिक प्रतीकों पर बवाल… तिलक-कलावा पर आपत्ति पर भड़का यह संगठन..प्रिंसिपल पर लगाया आरोप..40 बच्चों को किया फेल

भिलाई.. दुर्ग के स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल संगीता नायर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप लगा है। कई छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान प्रिंसिपल ने उनकी शिखा चोटी खींचते हुए उसे कटवाने का दबाव डाला । तिलक व कलावा पहनने पर भी आपत्ति जताई। छात्रों का आरोप है कि धार्मिक प्रतीकों के कारण उन्हें धमकाया गया और स्कूल से निकालने तक की धमकी दी गई।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा पत्रों पर प्रिंसिपल ने विशेष निशान लगाकर उन्हें आगे परीक्षा देने से रोक दिया। एक छात्र ने बताया, “मैं ब्राह्मण हूं, इसलिए शिखा रखता हूं, लेकिन मैडम ने जबरदस्ती कटवाने और मौली उतारने को कहा।”

मामले में बजरंग दल दुर्ग के संयोजक सौरभ देवांगन ने कहा कि प्रिंसिपल लंबे समय से हिंदू प्रतीकों को लेकर बच्चों को प्रताड़ित कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में 68 छात्रों में से 40 को फेल किया गया, जिनमें ज्यादातर वही छात्र थे जो तिलक, शिखा और कलावा धारण करते थे। संगठन ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा डीईओ कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रिंसिपल संगीता नायर का पक्ष नहीं मिल सका। वहीं, स्कूल के व्याख्याता आर.के. दुबे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बच्चों को केवल अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए बाल कटवाने की सलाह दी गई थी, इसमें किसी प्रकार का धार्मिक भेदभाव नहीं है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने पुष्टि कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close