शिमला।शिमला में आयोजित जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने कैरियर उन्नति योजना (सीएएस) के तहत लंबित पदोन्नतियों को लेकर गहरा असंतोष जताया है।

बैठक में सर्वसम्मति से इसे शिक्षकों के अधिकारों का उल्लंघन और शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि यह मुद्दा अब पूरे प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली को प्रभावित कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीएएस के तहत पदोन्नति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, शोध कार्य और अनुभव का सम्मान भी है।

लंबे समय से पदोन्नतियों का लंबित रहना न केवल शिक्षकों के मनोबल को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेएसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि सीएएस को समय पर लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। समिति ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसे उन्होंने “कुंभकर्णी नींद” की संज्ञा दी।

शिक्षकों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो योग्य और प्रतिभाशाली शिक्षकों में निराशा बढ़ेगी और संस्थानों की साख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुद्दे को लेकर जेएसी ने आंदोलन को तेज करने का संकेत देते हुए 11 मई को प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दिन शिक्षक कक्षाओं, परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से दूर रहकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

जॉइंट एक्शन कमेटी के सदस्य प्रोफेसर डॉ. नितिन व्यास ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने छात्र समुदाय और समाज के अन्य वर्गों से भी समर्थन की मांग की है।