रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर अभय राम  नोन्हारे प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनाल बस्तर को नियुक्त किया है। बलिराम बघेल  की सेवानिवृत्ति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर का पद रिक्त था।

डीपीआई के आदेश में कहा गया है कि अभय राम नोन्हारे  जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे। इन्हें छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के सहायक नियम के तहत अस्थाई रूप से आहरण एवं संवितरण अधिकार भी प्रदान किया गया है।