बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में हुई हिंसक झड़प को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और गृह मंत्री पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्री से न तो अपना गृह मंत्रालय संभल रहा है और न ही अपना खुद का जिला। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य की स्थिति पूरी तरह से लाचार और खराब हो चुकी है, और सरकार में बैठे लोग सिर्फ वसूली में व्यस्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक लाख की सुपारी, पिकअप से कुचलवाया पति: प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश
एक लाख की सुपारी, पिकअप से कुचलवाया पति: प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जिस घटना को पुलिस अब तक सड़क हादसा मानकर चल रही थी, उसके पीछे पति की सुनियोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बघेल ने आरोप लगाया कि केवल बातें बनाना आसान है, लेकिन धरातल पर ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल से जुड़े संगठनों के लोगों पर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले पा रही है, जिसके चलते केवल आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कथित विवादास्पद टिप्पणी की बात फैलने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। देखते ही देखते भारी संख्या में जमा भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसमें कई गाड़ियों, दुकानों और मकानों को नुकसान पहुंचा।

ये खबर भी पढ़ें…
तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार- संघर्ष मोर्चा,छत्तीसगढ़ से टेट मुक्ति के प्रस्ताव पर केंद्र में जरूर होगा विचार
तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार- संघर्ष मोर्चा,छत्तीसगढ़ से टेट मुक्ति के प्रस्ताव पर केंद्र में जरूर होगा विचार
रायपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवाकालीन शिक्षकों को टीईटी अर्हता प्राप्त करने हेतु समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाए जाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। इस पथराव में तारबाहर टीआई रवि तिवारी और एक आरक्षक समेत कई लोग घायल हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह खुद हेलमेट पहनकर सुरक्षा बल के साथ सड़कों पर उतरे।

जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सीएएफ से अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाकर तड़के तक स्थिति को संभाला गया। फिलहाल इलाके में धारा 144 लागू है और सीसीटीवी व ड्रोन फुटेज की मदद से बलवा, हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य संगीन धाराओं में उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास, निवेश और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रियों की बैठकों पर कसा तंज: ‘अधिकारी नहीं सुन रहे बात’

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच 1-to-1 समीक्षा बैठक पर भी भूपेश बघेल ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रशासनिक अधिकारी मंत्रियों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

बघेल ने कहा कि सरकार के पास खजाना खाली है, इसलिए मंत्री बिना काम के बैठे हुए हैं। उन्होंने सरकारी तंत्र में अत्यधिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एक काम के लिए एक नेता किसी अफसर को फोन करता है, तो चार अन्य नेता उसी काम को रोकने के लिए फोन घुमा देते हैं। इस खींचतान से अधिकारी असमंजस में हैं और पूरी शासन व्यवस्था ठप पड़ चुकी है।

देश धार्मिक ग्रंथों से नहीं, संविधान से चलेगा

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘दो विचारधाराओं की लड़ाई’ वाले बयान का पुरजोर समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश धार्मिक ग्रंथों से सीख जरूर लेता है, लेकिन इसका संचालन केवल और केवल संविधान के अनुरूप ही होगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद जगह का कथित शुद्धिकरण कराया जाना इस संकीर्ण मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके विचारधारा से जुड़े लोगों ने अतीत में संविधान की प्रतियां तक जलाई थीं, इसलिए कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।