बिलासपुर..जिले में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को बुधवार को प्रशासन ने नष्ट कर दिया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में गांजा और नशीली दवाओं को उद्योग की भट्ठी में जलाकर समाप्त किया गया।

67 प्रकरणों से जब्त मादक पदार्थों का नष्टिकरण

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन ने 67 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नष्टिकरण किया। इनमें लगभग 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12164 टैबलेट/कैप्सूल, 8818 इंजेक्शन एम्प्यूल और 6468 सिरप शामिल थे। इन सभी मादक पदार्थों को सूची के अनुसार सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

उद्योग की भट्ठी में जलाकर किया गया नष्टिकरण

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नष्टिकरण की यह प्रक्रिया 11 मार्च 2026 को मोहतरा स्थित सुधा पावर प्रा. लिमिटेड के फर्नेस में पूरी की गई। मादक पदार्थों को जलाकर और रोलर प्रक्रिया के जरिए पूरी तरह नष्ट किया गया।

 अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा, सहायक आबकारी आयुक्त और पर्यावरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए मादक पदार्थों के सुरक्षित और वैज्ञानिक नष्टिकरण की पुष्टि की।