बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)… जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में मादक पदार्थ अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 00/2026 दर्ज कर धारा 8 और 18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अफीम की खेती की रखवाली कर रहे सात लोगों को मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रूपदेव राम भगत पिता ठाकुर राम उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम त्रिपुरी सरनाटोली कुसमी, कौषिल भगत पिता रूंगहू राम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम त्रिपुरी माचाडीपा कुसमी, मनोज कुमार पिता सीता यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार, जिरमल मुण्डा पिता बुधन राम मुण्डा उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम भगचंद थाना आस्ता जिला जशपुर, उपेन्द्र कुमार पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सोमया थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार, विन्देष्वर पिता कमर गंजहू उम्र 45 वर्ष जाति गंजहू निवासी कोलवा थाना जोरी जिला चतरा झारखंड तथा कृष्णा सिंह पिता महादेव सिंह निवासी कुराग थाना आस्ता जिला जशपुर शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
शराब के पैसे नहीं मिले तो चापड़ चला दिया, उधर चाकू लेकर घूमना पड़ा भारी
बिलासपुर...शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इनकार मिला तो विवाद बढ़ गया और लोहे के चापड़ से हमला कर दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेत से अफीम का लासा और सूखे फल बरामद

कार्रवाई के दौरान खेत में उगे अफीम के पौधों से निकाला गया लासा भी बरामद किया गया। इसके अलावा चार बड़े बोरे और एक छोटे बोरे में भरे सूखे फल भी जब्त किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अफीम को जड़, तना, फूल, पत्ती और फल सहित तौल कराया। कुल वजन 4344.569 किलोग्राम पाया गया। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों का कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध पाए जाने पर सभी सातों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बाहरी लोगों की सक्रियता पर सवाल

इस पूरे मामले ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा यह भी है कि झारखंड और बिहार से आकर लोग सरहदी थाना क्षेत्रों में रहकर बड़े पैमाने पर ऐसे अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि अगर बाहरी लोग यहां रहकर इतने बड़े पैमाने पर अवैध खेती कर रहे हैं, तो संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

मुख्य आरोपियों के नाम का इंतजार

फिलहाल इस पूरे प्रकरण में गिरफ्तार किए गए लोग खेत की रखवाली करने वाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी कौन हैं और क्या जांच में उनके नाम सामने आएंगे।

जिले सहित पूरे प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पूरे प्रकरण के असली सूत्रधारों के नाम उजागर होने का इंतजार कर रहे हैं।