रायपुर… कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के बीच राजधानी के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने एक ही आदेश में 34 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। फेरबदल में उप निरीक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षकों तक की तैनाती बदली गई है। खास बात यह है कि थानों के साथ-साथ एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डायल-112 जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी नई पोस्टिंग कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।