बिलासपुर—जिला जीपीएम कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने पेन्ड्रा थाना पहुंचकर पार्टी नेता पंकज तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में पुलिस को उत्तम वासुदेव ने बताया कि पंकज तिवारी का मानसिक संतुलन गड़बड़ हो गया। चुनाव हारने के बाद लैण्ड लाइन और मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने कालिक पोतकर शहर घुमाने की धमकी का आरोप लगाया है। मामले में उत्तम वासुदेव ने पंकज तिवारी को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को दिया है। 

ब़ड़ी खबर जीपीएम से है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने नगर पालिका पेन्ड्रा चुनाव में पराजित कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन किया है। अपनी शिकायत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि पिछले 26 साल से  कांग्रेस की राजनीति कर रहा हूं। सार्वजनिक जीवन राजनीतिक सुचिता का पूरा ध्यान रखा। कभी भी ऐसी स्थिति नहीं बनी कि किसी के खिलाफ बैर भाव रखा हूं। लेकिन एक मार्च से दिन रात्रि तीन दिनों तक पंकज तिवारी ने नशे में धुत होकर फोन पर मां बहन की गाली दिया। इस दौरान पंकज ने कालिख पोतने से लेकर जान से मारने की धमकी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  पुलिस शिकायत में उत्तम वासुदेव ने बताया है कि पंकज तिवारी फोन पर धमकी दिया है कि रात्रि में घर से उठवा लेगा। सड़क पर लाकर घटना को अंजाम देगा। आरोपी ने इस दौरान बहुत अश्लील गालियों का प्रयोग किया। तंग आकर मैने फोन बंद कर दिया। लेकिन तीन मार्च को रात्रि साढ़े ग्यारह बजे मोबाइल चालू किया तो आरोपी ने दुबारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया।

       उत्तम वासुदेव ने पुलिस कप्तान जीपीएम को बताया कि पंकज तिवारी से उसके और उसके परिवार को खतरा है। सार्वजनिक जीवन होने के कारण हर जगह आना जाना होता है। संभव हो कि आरोपी घात लगाकर परिवार और उस हमला कर दे। निवेदन है कि आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन

घटना की शिकायत और पकंज तिवारी की हरकतों को देखते हुए उत्तम वास्देव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन पत्र में वासुदेव ने बताया कि पकंज को प्रदेश संयुक्त महामंत्री और जिला संगठन प्रभारी की अनुशंसा पर पंकज तिवारी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.