बिलासपुर…सरकंडा पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने दूसरे के खाते से फर्जी चेक जारी कराकर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। मामले में पुलिस ने बैंक के दो कर्मचारियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एचडीएफसी बैंक सरकंडा शाखा में एडवर्ड थॉमस नामक युवक ने 70 लाख रुपये का चेक जमा किया। सामान्य जांच के बाद रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी गई। बाद में एचडीएफसी की गुड़गांव शाखा से शिकायत मिली कि कंपनी के खाते से सात फर्जी चेकों के जरिए 1.40 करोड़ रुपये की निकासी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में खुलासा हुआ कि कोर चेक फर्जी था और रकम एडवर्ड थॉमस द्वारा आहरित की गई थी। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने रितेश केशरवानी का नाम सामने रखा, जिसने यह चेक उपलब्ध कराया था। आगे की पूछताछ में सामने आया कि एचडीएफसी बैंक सरकंडा शाखा के दो कर्मचारी – सोनल खुंटे और आरती यादव – भी इस धोखाधड़ी में शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी:

  • एडवर्ड थॉमस (21) – गीतांजली सिटी फेस 2, सरकंडा
  • रितेश केशरवानी (28) – शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा
  • सोनल खुंटे (25) – ग्रीन गार्डन कॉलोनी, बिलासपुर
  • आरती यादव (25) – लम्बोदर नगर, सरकंडा

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें बैंक कर्मचारी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.