मंगलवार को रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल  रमेन डेका से कृषि मंत्री ने सौजन्य भेंट की । श्री नेताम में फोटो शेयर कर कहा कि श्री डेका का सरल व्यक्तित्व, गरिमामयी आचरण और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

श्री नेताम ने कहा कि इस दौरान विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में वर्तमान परिवेश और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद हुआ।