बेमेतरा।छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से उपजी समस्याओं को लेकर 17 अगस्त को बेमेतरा में हुए व्यापक आंदोलन का सकारात्मक असर शासन स्तर पर दिखने लगा है.

आंदोलन के बाद शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह और संयुक्त संचालक से मुलाकात कर प्रदेश भर के शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से रखा. इस लंबी और सकारात्मक चर्चा के बाद B.Ed.-D.El.Ed. ब्रिज कोर्स और सेवा सुरक्षा को लेकर एससीईआरटी (SCERT) रायपुर में शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों की विशेष बैठक बुलाई गई.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि शामिल हुए. संघ के प्रतिनिधियों ने शासन की इस त्वरित पहल को बेमेतरा आंदोलन की आवाज और संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में बढ़ा एक महत्वपूर्ण कदम माना है.

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन के अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि वर्षों से निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे शिक्षकों के सामने TET की बाध्यता से नौकरी पर असमंजस बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने मांग रखी कि शासन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सेवारत शिक्षकों के लिए साल में कम से कम दो बार विशेष विभागीय TET परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करे.

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और बताया कि अन्य राज्यों में TET से जुड़े मामलों पर अपनाए जा रहे व्यावहारिक समाधानों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ताकि अदालत के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित विकल्प निकाला जा सके. वहीं नवीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष विकास राजपूत ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठता सूची के आधार पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया.

दूसरी ओर, सर्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकल जाता, तब तक चरणबद्ध तरीके से लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा.