हरियाणा congress ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत पांच नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Who is ias divya mittal : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद इस्तीफा दे दिया
Who is ias divya mittal : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद इस्तीफा दे दिया
Who is ias divya mittal/उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में कुछ नौकरशाहों की पहचान केवल उनकी फाइल वर्क से नहीं,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद, पार्टी ने यह फैसला लिया।

निष्कासित नेताओं में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह, फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद के वार्ड 39 से पूजा रानी और रानी के पति रूपेश मलिक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरियाणा कांग्रेस की ओर से गई यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है।

इससे पहले पार्टी ने 20 फरवरी को अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अपने सात नेताओं क्रमश: तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी, राम निवास रारा, हरविंदर और राम किशन सेन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
रायपुर । आखिर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आए और एक महाबहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.