बलरामपुर( पृथ्वी लाल केशरी)…जिले के तत्कालीन पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. तनवीर अहमद के अंबिकापुर स्थित पर्राडांड निवास पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। कार्रवाई की सूचना फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

डॉ. अहमद कांग्रेस शासनकाल में बलरामपुर और अंबिकापुर—दोनों जगह एक साथ प्रभार संभाल रहे थे। उनके विरुद्ध 24 अक्टूबर 2024 को 11 बिंदुओं पर आधारित कुल 27 पन्नों का विस्तृत दस्तावेज तैयार कर मामला छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष, कृषि उत्पादन आयुक्त सह प्रमुख सचिव, संचालक पशुधन विकास विभाग तथा स्वास्थ्य सेवाएं को कार्रवाई हेतु भेजा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद शिकायत को बलरामपुर कलेक्टर के माध्यम से जांच के लिए अग्रेषित किया गया। जांच टीम ने दिसंबर में विभाग से जुड़े 7 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और पूरा प्रकरण संकलित कर कार्रवाई के लिए रायपुर भेजा था। लगभग एक वर्ष बाद अब इस मामले में एसीबी–ईओडब्ल्यू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में दबिश दी है।

सप्लाई और डीएमएफ फंड में कथित अनियमितताएं

ये खबर भी पढ़ें…
न रोस्टर, न हाजिरी, न अंक तालिका… फिर किस आधार पर बना चयन? चार साल बाद परीक्षा ही रद्द
न रोस्टर, न हाजिरी, न अंक तालिका… फिर किस आधार पर बना चयन? चार साल बाद परीक्षा ही रद्द
नवा रायपुर... वाणिज्यिक कर विभाग में वर्ष 2022 में लिपिक वर्ग से वाणिज्यिक (राज्य) कर निरीक्षक बनाने के लिए आयोजित सीमित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी–ईओडब्ल्यू की जांच कथित आबकारी और जिला खनिज निधि (DMF) घोटाले के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिसकी राशि करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार टीम ने सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और आवंटन प्रक्रिया की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने अहम दस्तावेज एवं डिजिटल डेटा को कब्जे में लिया।

प्रदेशभर में कई ठिकानों पर दबिश

ये खबर भी पढ़ें…
विश्वेश्वरैया जयंती पर अनुकरणीय उदाहरणः तेजस्विनी छात्रावास की 6 कन्याओं को एक वर्ष के लिए गोद लेने रिटायर्ड इंजीनियर्स ने प्रदान किया चेक
विश्वेश्वरैया जयंती पर अनुकरणीय उदाहरणः तेजस्विनी छात्रावास की 6 कन्याओं को एक वर्ष के लिए गोद लेने रिटायर्ड इंजीनियर्स ने प्रदान किया चेक
बिलासपुर। जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के पावन अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी केवल अंबिकापुर तक सीमित नहीं रही। सूत्रों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव सहित कई शहरों में भी एकसाथ दबिश दी गई है। अंबिकापुर में डॉ. तनवीर अहमद के साथ ही सत्तीपारा निवासी अमित अग्रवाल के घर पर भी कार्रवाई की गई।

जांच एजेंसियों का मानना है कि दस्तावेजों के विश्लेषण के आधार पर और बड़े खुलासे होने की संभावना है। सप्लाई और आवंटन से जुड़ी अनियमितताओं की परतें खुलने पर मामले में अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।