Mp news।प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आखिरकार शहडोल का पुलिस महकमा नींद से जाग गया है। शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अचानक ताबड़तोड़ छापेमारी करके अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।

दरअसल, लंबे समय से इस इलाके में अवैध कच्ची शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था, लेकिन राज्य में हुए हादसों के बाद पुलिस को आनन-फानन में यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल से जुड़े नियम, बैंकों को निर्देश जारी
RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल से जुड़े नियम, बैंकों को निर्देश जारी
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने बेसल III मार्केट रिस्क के लिए कम से कम कैपिटल की जरूरतओ को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुढार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने वाली सामग्री जब्त की गई है। पुलिस टीम ने कुल 255 किलो महुआ लाहन और 37 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब बरामद की है।

आपको बता दें कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2027 से पहले CSK के नए हेड कोच
IPL 2027 से पहले CSK के नए हेड कोच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.