रायपुर। सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक ऋण पुस्तिका में हेरफेर करने वाले जमानतदार के खिलाफ धारा 318(4) 336(3) 338 और 340-2 अपराध दर्ज किया गया है। सोमवार को सिविल लाइन पुलिस ने एनडीपीएस विशेष जज  किरण थवाईत के न्यायालय से प्राप्त आदेश पर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए।

न्यायालय के निर्देशों के परीक्षण के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया जमानतदार मीना बाई पति रमेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यायालय के आदेश के अनुसार, विशेष दांडिक प्रकरण 120/2026 छत्तीसगढ़ राज्य बनाम सरजन कुमार विश्वकर्मा एवं अन्य में अभियुक्त की जमानत के लिए मीना बाई ने ऋण पुस्तिका प्रस्तुत की थी। जांच के दौरान पाया गया कि इन्हीं ऋण पुस्तिकाओं का उपयोग पूर्व में भी कई एनडीपीएस मामलों में जमानत के लिए किया गया था।

न्यायालय ने उल्लेख किया कि विशेष दांडिक प्रकरण 177/2025, 179/2025, 185/2024, 233/2025, 17/2026, 41/2026, 45/2026, 113/2026 और 142/2026 सहित कई मामलों में प्रस्तुत ऋण पुस्तिकाओं में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की सील वाले पृष्ठ अनुपस्थित पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अदालत ने ऋण पुस्तिका में हस्ताक्षर और सीलयुक्त पृष्ठ निकालकर नष्ट किए गए ताकि उसी पुस्तिका का बार-बार विभिन्न मामलों में जमानत के लिए उपयोग किया जा सके।

अदालत में की मीना बाई ने ऋण पुस्तिका में हेरफेर किए जाना स्वीकार किया। अदालत ने फर्जी जमानत लेने का अपराध मानते हुए सिविल लाइन पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.