MP News।प्रदेश में 413 नगरीय निकायों में यूनिफॉर्म एवं पारदर्शी तरीके भवन अनुज्ञा जारी करने के लिये ऑटोमेटेड बिल्डिंग प्लान अप्रुवल सिस्टम (एबीपीएएस) लागू किया गया है। एबीपीएएस के अंतर्गत निकाय कार्यालय में उपस्थित हुए बिना ही भवन अनुज्ञा प्राप्त किये जाने के लिये आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत किये जाने की व्यवस्था की गई है।

यह संपूर्ण प्रक्रिया बिना किसी मानव हस्तक्षेप के ऑटोमेटेड प्रोसेस से ही की जाती है। यहाँ तक की बिल्डिंग इस्पेंक्टर द्वारा स्थल निरीक्षण के समय में भी मोबाइल ऐप द्वारा ही जानकारी प्राप्त कर सिस्टम में अपलोड कर दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक करीब 3 लाख 50 हजार भवन अनुज्ञाएँ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकृत की गई हैं। ऑटोमेटेड बिल्डिंग प्लान सिस्टम नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

प्रदेश की 413 नगरीय निकायों में भूमि विकास नियम में दिये गये प्रावधानों के अनुसार ऑनलाइन कम्पांउडिंग (प्रशमन) लागू किया गया है। ऑनलाइन कम्पांउडिंग प्राणाली में शुल्क भी सिस्टम के द्वारा ऑटोमेटिक जनरेट किया जाता है एवं शुल्क के लिये सभी ऑनलाइन भुगतान विकल्प का उपयोग किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑटोमेटेड बिल्डिंग प्लान अप्रुवल सिस्टम में नागरिक स्वयं प्लिंथ प्रमाण पत्र, सेवा प्रमाण पत्र, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और अधिभोग प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा प्राप्त कर सकते है। भवन अनुज्ञा के लिये अनिवार्य दस्तावेजों की संख्या 16 से घटा कर 5 और साइट निरीक्षण चेक लिस्ट बिंदुओं को भी 43 से घटा कर 26 कर दिया गया है।

फीस मेमों सिस्टम द्वारा स्वता: ही शुल्क जनरेट किया जाता है। शुल्क भुगतान के लिये सभी प्रकार के ऑनलाइन माध्यम स्वीकार किये जाते है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन द्वारा भवन अनुज्ञा प्रक्रिया के सरलीकरण के लिये अधिकारिता रखने वाले प्राधिकारी द्वारा समयक रूप से पंजीकृत वास्तुविद और संरचना इंजीनियर को 300 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल के भू-खंडों पर भवन अनुज्ञा जारी किये जाने की शक्तियाँ प्रदान की गई है।

नये नियमों के अनुसार 186 वर्ग मीटर तक के आवासीय भू-खंडों पर त्वरित डीम्ड स्वीकृति प्रक्रिया को भी सिस्टम अंतर्गत लागू किया गया है।