जशपुर/कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरापाठ में स्वास्थ्य विभाग के सीएचवो ,आरएचवो और एएनएम की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने पाठ क्षेत्रों में लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और रात्रि पाली में भी स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का ईलाज करने के लिए कहा है। रात में किसी मरीज को एम्बुलेंस 108 और 102 वाहन की आवश्यकता पड़ती है तो तत्काल वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।‌

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव प्रगति की जानकारी ली और जिन स्वास्थ्य केन्द्र में माह में एक भी प्रसव नहीं हुए उनको स्वास्थ्य कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देते हुए व्यस्था में सुधार लाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केन्द्र में कार्य ठीक से नहीं हो रहे वहां के कर्मचारी को जहां विशेष आवश्यकता है उन जगहों पर पदस्थापित किया जाएगा

कलेक्टर ने सुलेशा गायमुड़ा,कामारिमा,सरदापाठ, रौनी,देवड़ाड,भडियां के एएनएम को कम संस्था गत प्रसव कराने पर नाराजगी व्यक्त की और गर्भवती माताओं का संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने कहा सभी सीएचवो और आरएचवो को अपने मुख्यालय में ही निवास करेंगे और मरीजों को बेहतर सेवा देंगे।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी पैरामीटर का क्रियान्वयन करते हुए सभी का प्रतिदिन आनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। और केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर बगीचा एसडीएम रितुराज बिसेन, जनपद सीईओ बगीचा कमल कांत श्रीवास, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय सिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान गर्भवती माताओं का प्रथम पंजीयन संस्था गत प्रसव की संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने बैठक में टीबी मुक्त अभियान के तहत चिन्हांकित मरीजों का ट्रू नाट जाँच करने के निर्देश दिए हैं।हर घर हर हाथ आयुष्मान कार्ड के तहत छुटे हुए लोगों का शत प्रतिशत कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए गए।लक्ष्यानुसार गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत जाँच व उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का विशेष देख रेख करने के लिए कहा है।

सभी गर्भवती महिलाओं का संस्था में संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश अगर बाहर प्रसव हो रहे हो तो कारण सहित लाइन लिस्ट के लिए निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने मितानीनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का घर में प्रसव होने वाले महिलाओं की जानकारी मांगी है कारण सहित।

अधिक उच्च जोखिम गर्भवती महिला वाले संस्था को लाइन लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है।कलेक्टर ने गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण में शत प्रतिशत यू विन की एंट्री तथा प्रसव की एंट्री करना सुनिश्चित करने के निर्देश

आरसीएच रजिस्टर तथा आरसीएच पोर्टल में कार्यानुसार शत प्रतिशत एंट्री करने के लिए कहा है सन्ना के 102 में सिंगल ड्राइवर होने से कंपनी को तत्काल 2 ड्राइवर रखने के निर्देश। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक के बाद पीएचसी पंडरापाठ का निरीक्षण किया गया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। और दवाई वितरण कक्ष,लैब ,मरीज वार्ड,का भी निरीक्षण किया स्वास्थ्य केन्द्र के बायोकेमिस्ट्री मशीन को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों का कितने प्रकार का टेस्ट किया जा रहा है इसकी भी जानकारी कलेक्टर ने ली।