BEO Suspend।बिलासपुर। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में वरीयता सूची में लापरवाही बरतने वाले बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांजगीर कलेक्टर के प्रतिवेदन के बाद आयुक्त बिलासपुर संभाग सुनील जैन ने कार्यवाही की है।

Beo suspend।मिली जानकारी अनुसार युक्तियुक्तकरण में लापरवाही बरतने पर पूर्व में दुर्ग संभाग के कमिश्नर ने भी दुर्ग ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक 5 मई को युक्तियुक्तकरण की भीम के लिए दिशा निर्देश एवं कार्यवाही का विवरण शासन से जारी किया गया था।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चंपा द्वारा कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा को प्रतिवेदित किया गया है कि एमडी दिवान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा द्वारा विकासखंड बम्हनीडीह में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची प्राप्त की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त वरीयता सूची का परीक्षण करवाया गया,जिसमें यह स्पष्ट है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह द्वारा वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही और अनियमितता बरती गई है।

जिसको काउंसलिंग के पूर्व सुधार कर काउंसलिंग की प्रकिया पूरी करवाई गई। कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा ने अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 03 के निहित प्रावधानों का उल्लंघन है। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर एमडी दीवान को संभाग आयुक्त सुनील जैन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक,स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग नियत किया गया है।

पूर्व भी दुर्ग संभाग में खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी पत्नी को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से बचाने के लिए कला संकाय की शिक्षिका की जगह गणित की शिक्षिका होना बता दिया था। जहां से पुष्टि होने पर दुर्ग संभाग कमिश्नर ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब बिलासपुर संभाग में भी निलंबन की कार्यवाही की गई है।