शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेल्ट से हमला — फरार आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए वसूली, मना करने पर बेल्ट से पिटाई

बिलासपुर…बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को गुलाब नगर निवासी योगेश देवांगन ने चौकी मोपका में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि रोहित पटेल, निवासी शिवम सिटी मोपका, अपने एक साथी के साथ उसे मोपका चौक पर बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।
पीड़ित द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ, मुक्कों और बेल्ट से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार पतासाजी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





