बिलासपुर…एसईसीएल के उच्च गुणवत्ता वाले कोयले में हेराफेरी कर उद्योग को चूना लगाने वाले गिरोह पर हिर्री पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बहुचर्चित कोयला हेराफेरी मामले में पिछले एक महीने से फरार चल रहे आरोपी रिजवान खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

हाई ग्रेड कोयले की चोरी, घटिया सप्लाई

ये खबर भी पढ़ें…
निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकी महिला, सिम्स ने संभाला मोर्चा; जबड़े की बड़ी सिस्ट का सफल इलाज
निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकी महिला, सिम्स ने संभाला मोर्चा; जबड़े की बड़ी सिस्ट का सफल इलाज
बिलासपुर.... सरकारी अस्पतालों को लेकर अक्सर सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, लेकिन सिम्स बिलासपुर में सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले के अनुसार, कोयला परिवहन का कार्य करने वाले आशीष केशरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमेरा-विश्रामपुर क्षेत्र की एसईसीएल खदान से तीन ट्रेलरों में उच्च गुणवत्ता का कोयला गोपाल स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, सिलतरा भेजा गया था। आरोप है कि पेंड्रीडीह के पास ट्रेलरों को रोककर उनमें से करीब पांच-पांच टन उच्च गुणवत्ता का कोयला उतार लिया गया और उसकी जगह निम्न गुणवत्ता का कोयला भरकर उद्योग भेज दिया गया।

कोल डिपो में चलता था हेराफेरी का खेल

ये खबर भी पढ़ें…
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
बिलासपुर... जनसंपर्क की भूमिका अब केवल सरकारी कार्यक्रमों और सूचनाओं को मीडिया तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है। सूचना की त्वरित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रेलरों को अग्रवाल के कोल डिपो ले जाकर उच्च गुणवत्ता वाला कोयला उतारा जाता था और उसकी जगह घटिया कोयला भरकर आगे भेज दिया जाता था। इस संगठित हेराफेरी में ट्रेलर चालक, वाहन मालिक और अन्य आरोपी शामिल थे।

पहले चार आरोपी गिरफ्तार, फरार रिजवान दबोचा गया

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए;  पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए; पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
बिलासपुर... पुरानी रंजिश में एक युवक को पहले सड़क पर घेरकर पीटा गया और फिर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण में पुलिस पहले ही कोल डिपो संचालक नरेश कुमार अग्रवाल, वाहन स्वामी गंगा प्रसाद साहू तथा ट्रेलर चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी और इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना के बाद से फरार चल रहे रिजवान खान की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर और तकनीकी सूचना के आधार पर हिर्री पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोयला माफियाओं पर जारी है कार्रवाई

हिर्री पुलिस का कहना है कि कोयला हेराफेरी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।