बेमेतरा।छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक संघ की बेमेतरा जिला इकाई का वार्षिक संगठनात्मक चुनाव बुधवार को बड़े उत्साह और पूर्णतः लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुआ। जिले के सभी विकासखंडों से आए शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया..। चुनाव प्रक्रिया संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमें प्रांतीय सह सचिव मोहम्मद यासीर इरफ़ान ने चुनाव अधिकारी के रूप में निष्पक्ष रूप से सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न कराई। मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए अपने विचार रखे।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव परिणामों के अनुसार सिद्धार्थ चतवारे को जिला अध्यक्ष, मोहम्मद यासीर इरफ़ान को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, पूर्णेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण साहू को सचिव, आशीष परगनिहा को सह सचिव, विजय सप्रे को कोषाध्यक्ष, नुतेश्वर चंद्राकर को मीडिया प्रभारी, तारकेश दीवान और डॉ. दीपक साहू को महामंत्री तथा पोषण साहू और मणिशंकर बिंझवार को संगठन मंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही जिले के चारों विकासखंडों की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बेमेतरा ब्लॉक में ऋषि कुमार साहू अध्यक्ष, पूनम कुमार साहू उपाध्यक्ष, चोवा राम साहू सचिव, जबकि राकेश कुमार अहिलेश्वर और खेलन निषाद सह सचिव चुने गए। साजा ब्लॉक में श्रीराम साहू अध्यक्ष, हेमेंद्र पंसारी उपाध्यक्ष, मन्नू साहू सचिव और खुमान साहू सह सचिव बनाए गए। नवागढ़ ब्लॉक में गणेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि बेरला ब्लॉक में डॉ. दीपक साहू अध्यक्ष, हारून अली उपाध्यक्ष, शान मोहम्मद सचिव और कोमल प्रसाद धनकर एवं हेमशंकर यादव सह सचिव बने।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले सत्र में सर्व शिक्षक संघ शिक्षकों की लंबित मांगों को शासन तक पहुंचने, टेट से संबंधित समस्याओं के समाधान, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता, वेतन विसंगतियों के निराकरण और दस वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों के क्रमोन्नत वेतनमान की मांगों को प्राथमिकता देगा। इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ चतवारे ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी शिक्षक एक परिवार की तरह हैं, संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के हक और सम्मान की रक्षा करना है..। चुनाव के बाद नव-निर्वाचित टीम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.