बिलासपुर…सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी शिक्षा मिशन स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुई मासूम बालिका की दर्दनाक मौत को लेकर कुछ समाचार माध्यमों में भ्रामक और अपूर्ण तथ्य प्रकाशित किए जाने पर पुलिस प्रशासन ने स्पष्टिकरण जारी किया है।

घटना 14 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 11:15 बजे हुई थी। तालापारा निवासी बालिका मुस्कान महिलांग आंगनबाड़ी केंद्र में खेल रही थी, तभी परिसर में रखे धूमाल में प्रयुक्त लोहे का एंगल गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने 13:30 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और फॉरेंसिक टीम से परीक्षण कराया।

जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, उसी दिन भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रोशन देवांगन को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी पत्राचार के माध्यम से दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि “प्रकरण दबाने” जैसी खबरें निराधार और तथ्यहीन हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.